सी एस पाण्डेय
O- घर में दुपट्टे से बने अस्थायी झूले में फंसने से गई जान
बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत के राजो टोला में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में खेलते समय दुपट्टे के सहारे बनाए गए झूले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची के परिजन गवना कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। घर में बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान मासूम बच्ची दुपट्टे से बने झूले पर झूलने लगी। खेल-खेल में झूला अचानक गले में फंस गया, जिससे वह अचेत हो गई।
जब परिजन घर लौटे तो बच्ची को अचेत अवस्था में पाया। उसे उठाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है। घटना को एक हादसा बताते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।यह घटना एक बार फिर घरों में अस्थायी झूले या खतरनाक खेलों से जुड़े जोखिमों को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को बिना निगरानी ऐसे खेलों से दूर रखना चाहिए।
यह घटना एक बार फिर घरों में अस्थायी झूले या खतरनाक खेलों से जुड़े जोखिमों को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को बिना निगरानी ऐसे खेलों से दूर रखना चाहिए।






