जेईई-मेन में डीएवी रिहंद का दबदबा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । जेईई-मेन के परीक्षा परिणामों में डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।विद्यालय के पूर्व छात्र वेदांग शुक्ला ने 93.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।वेदांग शुक्ला डीएवी रिहंद के अंग्रेजी शिक्षक दिनेश चन्द्र शुक्ला के पुत्र हैं।उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।प्राचार्य राजकुमार एवं समस्त शिक्षकवृंद ने वेदांग को इस सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि वेदांग आगामी आईआईटी एडवांस में भी शानदार सफलता दर्ज करेंगे।इस कठिन परीक्षा में विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी मेहनत का परिचय दिया है मयंक गुप्ता 84.6,
सादाब नैय्यर 82.79,विनायक प्रताप सिंह 80.5,तेजस तिवारी 77.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष जेईई-मेन में लगभग 11 लाख परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया था जिसका परिणाम 16 फरवरी की शाम घोषित हुआ।उन्होंने विश्वास जताया कि अप्रैल में होने वाली अगले चरण की परीक्षा में विद्यालय के छात्र और भी बेहतर प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करेंगे।हमारे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों का मार्गदर्शन रंग ला रहा है। हमें उम्मीद है कि ये सभी छात्र भविष्य में देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में अपनी जगह बनाएंगे।

Leave a Comment

1359
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?