तत्परता से कार्य कर पुलिस व चाइल्ड लाइन ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी:माधव सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया

सोनभद्र। पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप 3 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। गुरुवार को थाना ए.एच.टी. सोनभद्र को सूचना प्राप्त हुई कि एक लगभग 3 वर्षीय बालिका पुलिस लाइन तिराहा मेन रोड के पास अकेली भटकती हुई मिली है। सूचना प्राप्त होते ही थाना ए.एच.टी. की टीम एवं चाइल्ड लाइन 1098 के सदस्यों द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।
टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ एवं आवश्यक खोजबीन की गई। सतत प्रयासों के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त बालिका मूल रूप से अनपरा क्षेत्र की निवासिनी है तथा अपनी बुआ के साथ चुर्क आई हुई थी। प्रातःकाल खेलते-खेलते वह अनजाने में घर से दूर निकल गई थी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस एवं चाइल्ड लाइन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी. माधव सिंह ने बताया कि यदि किसी को कोई लापता/गुमशुदा/भटका हुआ बालक या बालिका मिले तो तत्काल थाना ए.एच.टी. के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454404294 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी मासूम को उसके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?