फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक में रेफरी और फुटबॉल खेल पर चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मगलवार को पूर्व सूचना के तहत सोनभद्र फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नूरुद्दीन खान जी के आवासीय कार्यालय पर बैठक की गई जिसमें रेफरी से संबंधित विषयों एवं फुटबॉल खेल से सम्बंधित विषयों पर विस्तार से पर चर्चा परिचर्चा किया गया। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ में अधिक से अधिक प्रतिभागी भाग कर सकें इस विषय पर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। बैठक में सोनभद्र फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमलेश खाम्भे, कोषाध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज, जॉइंट सेक्रेटरी वाहिद हुसैन साहब, हरिशंकर प्रसाद, कन्हैया पांडेय, वशिष्ठ नारायण देवगन, महेंद्र दिग्गी, लाल बाबू अग्रहरि, अंशू, अफ़ज़ल ख़ान, नागेन्द्र कुमार, आकाश कुमार अग्रहरी, फैजुद्दीन खान, आकाश कुमार रजक, मोहित जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में रेफरी के प्रशिक्षण और विकास, फुटबॉल के प्रचार-प्रसार, और खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सोनभद्र फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नूरुद्दीन खान ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों को जल्द ही अमल में लाया जाएगा और फुटबॉल खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?