आकाश के तूफान में उड़ी सिंगरौली, डॉ. एच.पी. सिंह क्रिकेट एकेडमी की 114 रन से धमाकेदार जीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। डॉ. एच.पी. सिंह क्रिकेट एकेडमी सोनभद्र बनाम सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 114 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. एच.पी. सिंह क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आकाश सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। वहीं प्रदीप चौबे ने 26 गेंदों पर 43 रनों की उपयोगी पारी खेली। सिंगरौली की ओर से सरफराज ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली की टीम 16वें ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। संजू जायसवाल ने 27 गेंदों पर 52 रन (8 चौके, 3 छक्के) बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में डॉ. एस.पी. सिंह क्रिकेट एकेडमी के श्रेयांश पाल ने 3 विकेट और पंकज ओझा ने 2 विकेट चटकाए। मैच के मुख्य अतिथि सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने आकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर की भूमिका सुनील सिंह व विजेंद्र प्रताप ने निभाई। स्कोरर सत्यम व आयुष रहे, जबकि कमेंट्री अमित और चंदन ने की। अब अगला मुकाबला डॉ. एच.पी. सिंह क्रिकेट एकेडमी बनाम मुगलसराय रेलवे के बीच खेला जाएगा।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?