नौगढ़ में बोलेरो-बाइक टक्कर,युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मजगाई सरहसताल निवासी 35 वर्षीय सुजीत कुमार पुत्र राधेश्याम नौगढ़ कस्बा बाजार में मेला देखने जा रहे थे। बरहवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुजीत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मार्ग सुनसान होने के कारण काफी देर तक घायल युवक पर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में राहगीरों ने चीख-पुकार सुनकर गड्ढे के पास पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में देखा और तत्काल नौगढ़ थाना को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल सुजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। वहां डॉ. सुनील सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?