महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर मे शिवालयों पर उमड़ा जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर के शिवालयों में भगवान शिव और पार्वती के श्रृंगार कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव के जयकारे लगाए। जगह-जगह मेले लगे, जहां लोगों ने खरीदारी की और भगवान शिव की पूजा की।
जिला मुख्यालय स्थित उमा महेश्वर शिवद्वार, कांड कोट, गौरी शंकर महादेव मंदिर, बरेला महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर, ठंडईत बाबा महादेव मंदिर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित दर्जनों स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए लगी भीड़। श्रद्धालुओं ने शिव पार्वती के लगाए जयकारा। बच्चे, बूढ़े, जवान लोगों ने मेले का लुक उठाया।


सुरक्षा व्यवस्था में संबंधित थाना पुलिस चाक चौबंद मौजूद रही। वहीं कई स्थानों से निकली शिव बारात झांकी में गाजे बाजे के साथ शिव नंदी साप बिच्छू के साथ झांकी में शिव पार्वती गणेश दृश्य की देखकर जनता फूल अछत फेंकते हुए लगाएं प्रभु के जयकारे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बदोबस्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?