सोनभद्र। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में रविवार को राज राजेश्वरी हंस मंदिर आश्रम उरमौरा में भजन सत्संग एवं नशा छोड़ो अभियान मानव उत्थान सेवा समिति के बैनर तले महात्मा कुंती बाई जी के सानिध्य में रैली निकाली गई।
रैली में लोगों को नशा मुक्त रहने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ हर परिवार को आगे बढ़कर इस समाज के खतरे को नष्ट करने के लिए अभियान चलाना चाहिए, जिससे हमारा समाज नशा मुक्त हो सके।
इस दौरान तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हरिश्चंद्र, राजेश पाठक, संतोष त्रिपाठी, नरेश, संजय, महेंदर सहित कई प्रेमी भक्तगण उपस्थित रहे।
भजन सत्संग और नशा छोड़ो अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना और समाज को नशा मुक्त बनाना है। इस तरह के आयोजनों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और वे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित होते हैं।






