राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों का हल्ला बोल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज में यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन (एआईबीईए से संबद्ध) के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चार लेबर कोड वापस लेने, बैंकिंग व बीमा क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि आईडीबीआई बैंक की बिक्री, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई वृद्धि तथा आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा प्रभावित होगी और आम ग्राहकों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
यूनियन अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के बैंक कर्मी एकजुट हैं और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उपाध्यक्ष राहुल, जिलामंत्री मुकेश कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने भी हड़ताल के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
प्रदर्शन में संयुक्त मंत्री राजेश, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, संगठन मंत्री सुजीत कुमार, उप मंत्री आशुतोष कुमार सिंह, दीपेश त्रिपाठी, रमेश , सुरेंद्र  व लालिमा मंडल सहित अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?