अनियंत्रित ऑटो ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर,सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलियां गांव में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। बताया गया कि शिवनारायण विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय सोमारु अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक शराब के नशे में था और खलियारी बाजार में पहले किसी को धक्का मारकर भाग रहा था। इसी दौरान ऑटो बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल वैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात करीब 12:20 बजे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के तीन पुत्र हैं, जो खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

1352
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?