मृतक व्यक्ति पर मुकदमा,कोर्ट का समन मिलते ही परिवारीजन परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पांच साल पहले वर्ष 2021 में ही मुराहु की हो चुकी है मौत

मृतक के बेटे ने लगाया आरोप की जमीन हड़पने के लिए कराया गया फर्जी मुकदमा

531/25 में विजय कुमार बनाम जय सिंह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में मुकदमा हुआ दर्ज

बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत दर्ज कराया मुकदमा

मृतक का बेटा पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय की गुहार ,मुकदमे की हो निष्पक्ष जांच

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए अभी तक धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था कि अब भूमाफिया इस कदर अपने मनसूबे को अंजाम देने में जुट गए है कि पांच वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति पर न्यायालय के माध्यम से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया और पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब बभनी थाना की पुलिस कोर्ट का समन लेकर पहुंची तो परिजनो के होश उड़ गए। 

कोर्ट का समन

यह मामला बभनी थाना क्षेत्र के करमघटी गांव का है। न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर पुलिस नोटिस तामील कराने गई तो पता चला कि जिसके खिलाफ मुकदमा होना है वो तो पांच साल पहले ही मर चुका है।पुलिस भी परेशान और परिवार के लोग भी।वही कोर्ट की नोटिस मिलते ही मृतक का बेटा अपने पिता को मृत साबित करने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहा है।

इस मामले की सुनवाई 16 फरवरी को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में होनी है। करमघटी गांव निवासी मुराहु पुत्र शिव दास का निधन 29 फरवरी 2021 को वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। परिजनों के मुताबिक यह घटना लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी।

मृतक के छोटे पुत्र जय सिंह ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल निवासी विजय जायसवाल ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में उनके मृतक पिता के खिलाफ दिसंबर में धमकी आदि का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।मृतक के छोटे बेटे जय सिंह ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल गांव निवासी विजय जायसवाल ने जमीन हड़पने के नीयत से अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कोर्ट में दिसंबर 2025 में पिता जी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 175 (3) तहत वाद 531/25 दाखिल किया था।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पिता जी के खिलाफ थाने में मारपीट करने व धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जब थाने के पुलिसकर्मी नोटिस तामील कराने घर आए तो मैं हैरान हो गया।

उन्होंने आगे बताया कि पिता की मौत को पांच साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद दिसंबर 2025 दाखिल इस्तगासा के आधार पर उनके नाम से मुकदमा दर्ज होना बेहद चौंकाने वाला है। इस फर्जी मुकदमे के चलते लगातार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहें हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुनवाई नहीं हो सकी है। इससे आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर न्याय कैसे मिलेगा।जय सिंह का आरोप है कि विजय जायसवाल उनके परिवार की जमीन हड़पने की नीयत से इस तरह का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर पूरे परिवार को भयभीत कर रहा है। उन्होंने एसपी से इस फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?