सोनभद्र जिले को मिला पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिले के बभनौली स्थित एटीएस सेंटर का शुभ उद्घाटन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह जिले व मंडल का पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है, जिसका निर्माण एवं संचालन पीपी मॉडल के अंतर्गत दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसीज द्वारा किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ मिर्ज़ापुर यू बी सिंह, एआरटीओ सोनभद्र कौशल सिंह तथा कारदायी संस्था दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। वही उद्घाटन समारोह का संचालन डायरेक्टर विशाल त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत राजेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, अमित अग्रवाल एवं प्रमोद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह स्वचालित परीक्षण केंद्र पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर है, जहाँ कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैला यह फिटनेस सेंटर भारत सरकार के मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है, जो परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से राकेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, राजेश, शैलेश त्रिवेदी, अजय सिंह, मयंक सिंह, उमंग, अमित, मोहित, प्रमोद, उमंग त्रिवेदी, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?