एनएचएम कर्मचारियों को मानदेय नहीं, संघ  सौंपेगा ज्ञापन:पुष्पेंद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ सोनभद्र के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एनएचएम के तहत कार्य करने वाले चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, एन टी इ पी कर्मचारी, एनएलईपी कर्मचारी, एएनएम एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को पिछले दो महीना से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे कर्मचारियों को अपने जीविकोपार्जन एवं दैनिक क्रियाकलापों में अत्यंत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को पिछले दो महीना से न हीं मानदेय प्राप्त हो रहा है और पिछले 6 माह से कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि एवं AVD का भुगतान भी नहीं किया गया है। संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को अल्प मानदेय में कार्य करने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं एवं शासन प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए संगठन ने 12 फरवरी को जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सदर विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नामित ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?