जनता की आवाज़ को प्राथमिकता: एसपी सोनभद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- जनता दर्शन में शिकायतें सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र। जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की शिकायतें गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनीं।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, गुमशुदगी, धोखाधड़ी सहित अन्य पुलिस संबंधी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी सोनभद्र ने प्रत्येक फरियादी की बात व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और कानून के दायरे का पूर्ण पालन किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करना है, ताकि पुलिस–जन संवाद और अधिक सशक्त हो तथा नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो।

जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों की सक्रिय भूमिका और त्वरित निर्देशों से फरियादियों में संतोष और भरोसे का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

1350
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?