O- सोनभद्र पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 799/2025, धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को 09 फरवरी 2026 को प्रातः 11:50 बजे रोडवेज बस अड्डा, रॉबर्ट्सगंज के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित सिंह (26 वर्ष) पुत्र सुभाष, निवासी गोदापुर भदौनी, थाना नगर, जनपद नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है तथा वांछित और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।







