अनियंत्रित होकर हाइवा पेड़ से टकराई, चालक को आयी गम्भीर चोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में हाथीनाला थाना क्षेत्र के डाला पीपर ग्राम पंचायत के बहेराडोल मार्ग पर हाइवा ट्रक का ब्रेक फेल होने के वजह से सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें हाइवा चालक के पैर में गम्भीर चोट लगी,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडकिल कालेज चिकित्सको ने रेफर कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात हाथीनाला थाना क्षेत्र के डाला पीपर ग्राम पंचायत के बहेराडोल मार्ग पर एक हाईवा का ब्रेक फेल होने के वजह से सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई जिसमें हाइवा चालक वैनी निवासी रहिम को पैर में चोट लग गई और वैनी निवासी नीरज कुमार पुत्र राजेंद्र खलासी सुरक्षित रहा है। जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर चालक को निजी साधन से तत्काल रॉबर्ट्सगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?