फार्म 6 भरने के लिए पात्र मतदाताओ को करे जागरूक: जिला निर्वाचन अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के तहत दुद्धी विधानसभा के दुद्धी विकास खण्ड में ईआरओ द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को अचौक निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन बीएन सिंह ने द्वारा आज विकास खण्ड दुद्धी में एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत ब्लॉक दुद्धी में ईआरओ द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसरों में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा कर लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित ईआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, उनकी सुनवाई निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनवाई निर्धारित तिथि पर ही हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सुनवाई की पूरी कार्यवाही का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि फॉर्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जो नागरिक अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए हैं, उन्हें जागरूक कर फॉर्म-6 भरवाने की कार्यवाही तेजी से की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से कहा कि वे निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?