उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 02 पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” से किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में गुमशुदा/लापता बालक-बालिकाओं एवं व्यक्तियों की बरामदगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य करने वाले 02 पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य आरक्षी धनन्जय यादव एवं आरक्षी अनुराग शुक्ला के द्वारा मु0अ0 धारा भादवि के अंतर्गत दर्ज मामले में अपह्रता उम्र करीब 16 वर्ष की 20.01.2026 को ग्राम दाउदनगर जनपद औरंगाबाद बिहार से सकुशल बरामदगी किया गया तथा उसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज में 06.08.2026 को पंजीकृत मु0अ0 धारा बीएनएस में अपह्रता उम्र करीब 17 वर्ष को 31.01.2026 को ग्राम गोदापुर थाना नेवादा से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए प्रयास जनहित, मानवता एवं जिम्मेदार पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें “कॉप ऑफ द मंथ” प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा ऐसे सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। इस दौरान डॉ चारु द्विवेदी अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?