सपाइयों ने लगाए बीजेपी सरकार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दूसरे चरण में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। अविनाश कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के बूथ संख्या 14 पर पूरब महाल दलित बस्ती इलाके में फार्म-7 के माध्यम से उन मतदाताओं को मृत और लापता बताकर नाम काटने का प्रयास किया गया, जो जिवित हैं। बीएलओ के सत्यापन में पाया गया कि सभी आपत्तियां एक व्यक्ति की ओर से दी गयी हैं। यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फार्म-7 में भिन्न-भिन्न ईपिक नम्बर और मोबाइल नम्बर भरकर फर्जी शिकायत कर नाम काटने हेतु बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बीएलए बूथों पर शासन सत्ता का भय दिखाकर बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं और विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के सम्पूर्ण बूथों पर इस तरह के फार्म जो पहले से प्रींटेड हैं उनका बंडल बनाकर भेज रहे हैं।अविनाश कुशवाहा ने मांग की कि पारदर्शिता पूर्वक प्राप्त सभी फार्म-7 को सार्वजनिक करते हुए समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया जाय तथा ऐसी फर्जी फार्म आपत्तियां प्रस्तुत करने वालों पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय। इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर, जिला सचिव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कृपा चौहान, दीपक केशरी, विमलेश पटेल, कामरान खा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?