सदर विधायक ने किया कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण किए वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शुक्रवार को भूपेश चौबे, सदर विधायक ने ब्लड बैंक, लोढ़ी, सोनभद्र के समीप कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 51 ट्राईसाईकिल, 03 व्हील चेयर, 36 जोड़ी बैसाखी, 01 लेप्रोसी कीट व 03 कान की मशीन का वितरण किया। इसके अलावा, विधायक ने बचपन डे केयर सेन्टर में पंजीकृत दिव्यांग 04 बच्चों को ड्रेस, बैग, जूते इत्यादी का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक के प्रयास से 15 व्यक्तियों ने ब्लड डोनेशन भी किया।इस अवसर पर विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, सोनभद्र, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, दिव्यांगजन कार्यालय के सुयश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक एल०टी० ग्रेड कनिष्ठ सहायक, डॉ प्रशांत शुक्ला, डॉ सूर्य प्रकाश पांडेय, गौरव शुक्ला, रजनीश रघुवंशी, धीरज, अमन वर्मा, संजय श्रीवास्तव गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा, बचपन डे केयर सेन्टर सोनभद्र के राहुल कुमार अनूप तिवारी व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?