सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली मोहन वार्ड 22 में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। 35 वर्षीय कृपानंद पटेल गुरुवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। उनका शव घर से 500 मीटर दूर खेत के कुएं में मिला। परिजनों ने बताया कि कृपानंद पटेल अपने पिता का एकलौता पुत्र था, जिससे पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उनके दो लड़के हैं। पुलिस ने शव को कुए से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।






