नौगढ़ बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर दिया गया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली के नौगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना था। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ब्लॉक के ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रधान संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, जिलाजीत यादव, नौगढ़ ग्राम प्रधान नीलम ओहरी, मंगरही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, गुरु प्रसाद यादव और कृष्ण कुमार जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल थे।

उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनके माध्यम से एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के कायाकल्प से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की। साथ ही, सभी विद्यालयों में टाइलीकरण और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के सख्त निर्देश देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया ने किया। उन्होंने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिले के शिक्षक प्रदेश के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बच्चों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण योजना और निपुण भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में टीएलएम स्टॉल का संचालन राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर आलोक तिवारी, सुशील सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, लालजी भारती, अजीत चौहान, विभास श्रीवास्तव, अजय कन्नौजिया, लाल बहादुर मौर्य सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?