8 को तथागत बुद्ध बिहार रामनगर मे जयंती समारोह की हुई तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O वाराणसी जाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी जनपद  के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में बुधवार को बैठक कर 8 फरवरी रविवार को 11 बजे तथागत बुद्ध विहार (तथागत विहार चैरिटेबल ट्रस्ट) रामनगर वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने की तैयारी की। बैठक में बिहार लेनिन अमरशहिद बाबू जगदेव प्रसाद  की 105 वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए ब्लॉक वाइज पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने की और संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ० भागीरथी सिंह मौर्य, जय प्रकाश मौर्य, मो० अमीन, मंगल मौर्य, गुलाब सिंह, बलिराम, चंद्रिमा सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?