सीडीओ के निरीक्षण मे पशु चिकित्सालय और सीडीपीओ कार्यालय मिला बन्द, जतायी नाराजगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

प्राथमिक विद्यालय असनहर, आरसीसी सेंटर का किया निरीक्षण

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड का मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।


मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सोमवार को अचानक ब्लाक पहुंची और सबसे पहले उपस्थित पंजिका देखीं। इसके बाद मनरेगा से संबंधित कम्प्यूटर पर सभी रिपोर्ट का अवलोकन किया। इसके बाद सीडीओ अवस्थी ने एन आर एल एम कार्यालय पहुंचीं और वहां लोगों से पूछताछ किया तथा कार्यालय की रंगाई पुताई कराने का निर्देश दिया।

ब्लाक परिसर की साफ सफाई के लिए भी बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना और एडीओ पंचायत सतीश सिंह को निर्देश दिया। इसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचीं और वहां एक भी कर्मचारी नहीं मिले और भड़क उठीं।

राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचीं तो वहां बाहर से दरवाजा बंद था तो उसे खोलकर अंदर गईं और कोई कर्मचारी नही मिला और सभी को अनुपस्थिति मिले। वहां के बाद मुख्य विकास अधिकारी सीधे प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम पहुंची और सभी कक्षाओं में पहुंच कर बच्चों से गिनती, पहाड़ा, जोड़,घटाना और गुणा पूछा बच्चों ने सब बताया इससे खुश नजर आईं।

विद्यालय की साफ सफाई और रंगाई पुताई पर नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक मसूद अहमद का वेतन रोकने की बात कहते हुए उन्हे 10 दिन का समय साफ सफाई और रंगाई पुताई का देते हुए और फोटो भेजने पर वेतन चालू करने की बात कहीं। इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिया।इसके बाद उन्होंने ने चपकी के कूड़ा संग्रह केंद्र आर आर सी सेंटर का निरीक्षण किया निरीक्षण से संतुष्ट रहीं।

इस मौके पर बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजबहादुर सिंह, अमित सिंह, रामसेवक एकाउंटेंट बृजभूषण यादव मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?