एसीपी टोल प्लाजा मामला: अधिवक्ताओ ने निकाला जुलूस, टोल प्लाजा पर दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता पर हमला: अधिवक्ताओं मे आक्रोश

अधिवक्ताओं ने जनपद कचहरी से जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

दो धड़ों सीनियर और जूनियर में बटा दिखा अधिवक्ता वर्ग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला-नारायनपुर मार्ग पर रावर्ट्सगंज कोतवाली के लोढ़ी स्थित एसीपी टोल प्लाजा पर रविवार को महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को सैकड़ों अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए और जनपद कचहरी से जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया तो वही अधिवक्ताओं का युवा वर्ग पुलिस की घेराबन्दी को भेदते हुए टोल प्लाजा के पास लेन नम्बर तीन को जाम कर धरना पर बैठ गए। इस मामले की अधिवक्ताओं की नाराजगी देखते हुए टोल प्लाजा से लेकर सोनभद्र नगर का स्वर्ण जयंती चौक पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फ्री टोल की मांग किया। वही टोल प्लाजा के पास धरना दे रहे अधिवक्ताओं से अपर पुलिस अधीक्षक की नोकझोक भी हुई।

इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए कई थानों की फोर्स और पीएसी बल तैनात किया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में करते हुए अधिवक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह लड़ाई पुलिस से नहीं, बल्कि टोल की दबंगई और गुंडागर्दी के खिलाफ है।

अधिवक्ताओं ने बताया कि रविवार को महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों ने अभद्रता की और मारपीट भी की, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हुए। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए दो टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिवक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन सड़क से सदन तक गूंजेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की नहीं है, बल्कि यह लड़ाई न्याय और कानून की है।

सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ता आरती पाण्डेय व उनके परिजनों के साथ 01 फरवरी को हुई घटना के बाबत 02 फरवरी को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड. की अध्यक्षता में आम सदन की बैठक आहूत की गई, अधिवक्तागण के आक्रोश व प्रदर्शन को देखते हुए आम सदन की बैठक को स्थगित कर तत्काल कार्यकारिणी की बैठक आहूत हुई तत्पश्चात यह विचार विमर्श किया गया की पीड़िता अधिवक्ता आरती पांडे के साथ हुई घटना के बाबत पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेरित कार्यवाही करते हुए संगीन धाराओं में घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई घायलों का मेडिकल आदि करकर दो अभियुक्त की गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा की गई है। प्रकरण विचाराधीन है और अधिवक्ताओं को सोनभद्र पुलिस प्रशासन से न्याय की पूरी उम्मीद है इसलिए उक्त प्रकरण में अब कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाना है किंतु लोधी टोल प्लाजा पर आने जाने वाले अधिवक्ताओं को एक मुफ्त पास प्राप्त हो इस बात की लड़ाई निरंतर चलती रहेगी इसके संबंध में जो भी आवश्यक कदम होंगे वह बार एसोसिएशन द्वारा प्रभावि तरीके से उठाए जाएंगे।

वहीं इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि महिला अधिवक्ता से मारपीट के मामले में दो नामजद टोलकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है शेष अज्ञात लोगों की जांच हो रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि न्याय किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?