नौगढ़ के बाघी गांव में आवारा कुत्तों का कहर, दो मासूम बच्चों पर हमला, दहशत में ग्रामीण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जनपद के तहसील नौगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव में कुत्तों ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने से कतरा रहे हैं।

घटना बाघी गांव की अनुसूचित बस्ती की है। यहां भोनू का दो वर्षीय पुत्र लड्डू घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे का दाहिना पैर पकड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह लाठी-डंडे की मदद से कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया।

इस घटना के कुछ ही देर बाद उसी बस्ती में चंद्रभान के सात वर्षीय पुत्र वंश पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वंश भागा, लेकिन कुत्ते ने उसे पकड़ लिया और पैर में गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दोनों घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. नागेंद्र पटेल ने प्राथमिक उपचार करते हुए बच्चों को टीटी और एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाए। डॉक्टर के अनुसार, बच्चों को अगले कुछ दिनों तक नियमित रूप से इंजेक्शन लगवाने होंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?