विकसित भारत के सपनों को एक नई उड़ान प्रदान करने वाला है बजट: रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O नपा अध्यक्ष ने लोगो के साथ केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा

सोनभद्र। रविवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट भारत के आम लोगों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए है, जिसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। रूबी प्रसाद ने कहा कि बजट में आयकर और जीएसटी के सरलीकरण से मध्यम वर्ग के लोगों को राहत प्रदान की गई है, जिसका परिणाम दूरगामी होगा। उन्होंने विकसित भारत के सपनों को एक नई उड़ान प्रदान करने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अनवर अली, राकेश कुमार, भैयालाल, मनोज चौबे, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, चन्द्रप्रकाश दूबे, हीरावती देवी, सितारा देवी, नजबुन निशा, अनीता देवी, प्रियंका, नेहा सोनी, हेना, उषा जैन, दीपिका गुप्ता, अजित सिंह, सुजीत कुमार, संत सोनी, आदि के साथ नगर के गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?