धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद की कथा सुनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर के अशोकनगर अकड़हवा पोखरा स्थित रामजानकी मंदिर पर चल रहे नव दिवशीय श्री रामकथा के पंचम दिवस की कथा के क्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा वाचक द्वारा धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद की कथा सुनाई गई। काशी की धरा से पधारे कथा वाचक मानस किंकर नीरजानन्द महराज ने बताया कि सीता स्वयंवर के दौरान अयोध्या के राजकुमार राम ने शिव धनुष तोड़ा। भगवान परशुराम अत्यन्त क्रोध में डूबे दौड़ते हुए आये। कथा व्यास ने लक्ष्मण परशुराम संवाद का भी वर्णन किया।

यज्ञ का संचालन राम जानकी मंदिर के प्रधान पुजारी पं० नीरजानन्द मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में राम कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

इस मौके पर राम चरित मानस के परायण कर रहे मानस हंस श्यामबली पाठक व यज्ञ के आचार्य पं० राजन पाण्डेय व पं० मनोज कुमार दीक्षित, पं० मुख्य यजमान अरविन्द देव पाण्डेय, कपिल मुनि मिश्र, राजेश शुक्ल, अनीता मिश्रा, संतोष सिंह, मनोरथ मिश्र, राजू पाण्डेय, संजय पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्र, विनय कुमार, मनोज सिंह, नितेश पाठक, अरविंद दुबे, हर्ष, कलम हथियार सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?