नपा अध्यक्ष ने दो वार्डों में सीसी रोड का किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रावटसगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शुक्रवार को दो वार्डों में सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड वासियों को सौगात दी। नपा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड नंबर चार सहीजन खुर्द कला मोहाल में पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के तहत पिथा रोड प्लांटेशन से सूर्यनाथ के मकान तक सीसी रोड तीन सौ पचास मीटर का उद्घाटन किया गया। वहीं, बभनौली मोहाल वार्ड 16 में मुख्यमंत्री नगर सीजन योजना अंतर्गत जैकी शर्मा के घर से शाहगंज राजवाहां तक आर सीसी नाली, सीसी रोड तीन सौ मीटर निर्माण कार्य कर लोकार्पण किया गया। दोनों नगर पालिका के महत्वपूर्ण रोड हैं जिससे कई गांवों व वार्ड सम्मिलित होते हैं।

इस मौके पर जेई राजकुमार राज, सभासद राकेश कुमार, अनवर अली, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, रामपति सोनकर, संजीव श्रीवास्तव, धीरज, अजीत सिंह, राजेश सोनी, अमित दुबे, अजय गुप्ता, संतोष पाल आदि लोग मौजूद रहे।

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि इन कार्यों से वार्ड वासियों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से और भी विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

इस अवसर पर वार्ड वासियों ने नपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी नगर पालिका के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?