यूपी पुलिस के सिपाही सहित पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

60 किलो गांजा, दो लग्ज़री स्कॉर्पियो व पांच हजार नगद रुपये बरामद

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस लाइन मोड़ तिराहा क्षेत्रान्तर्गत भेलाई बन्धी के पास बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा दो काली स्कॉर्पियो वाहनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनमें से एक वाहन पर कूटरचित नंबर प्लेट लगी पाई गई।
इस मामले में थाना राबर्ट्सगंज पर धारा 8/20/27/29/60 NDPS Act एवं कूटरचित नंबर प्लेट प्रयोग करने के संबंध में धारा 336(3), 340(2), 345(3)(b) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ : पुलिस को गिरफ्तार तस्कर भास्कर दूबे, शुभम तिवारी एवं लकी यादव ने बताया गया कि वे दो–तीन दिन पूर्व स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 से उड़ीसा के गांजा सप्लायर से संपर्क कर छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेने गए थे। वही से गांजा लेकर वापस आ रहे थे। वहीं स्कॉर्पियो-एन से सूरज सोनी एवं सुनील कुमार यादव उक्त गांजा लेने के लिए आए थे। उक्त समय गांजा को एक वाहन से दूसरे वाहन में स्थानांतरित किया जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
स्कॉर्पियो क्लासिक वाहन में सवार भास्कर दूबे, शुभम तिवारी एवं लकी यादव द्वारा अपने पैसे लगाकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर लाया जाना बताया गया। बरामद नकद धनराशि के संबंध में बताया गया कि स्कॉर्पियो क्लासिक से प्राप्त धनराशि वही रकम है जो सुनील कुमार यादव एवं सूरज सोनी द्वारा उन्हें गांजा की खरीद के एवज में दी जानी थी, जबकि स्कॉर्पियो-एन से बरामद धनराशि गांजा खरीद का बचा हुआ पैसा है, क्योंकि अपेक्षित मात्रा में गांजा प्राप्त नहीं हो सका था।
गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम अर्जुन बताया गया, जिसका मोबाइल नंबर 9439453867 है, जिसके संबंध में अन्य कोई विवरण ज्ञात होना नहीं बताया गया।

बरामद : स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 संख्या OD-15-Z-4146, स्कॉर्पियो N संख्या UP-32-NP-3600 , कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा , गांजा खरीद-बिक्री के 5,20,000 रुपये नगद , 07 मोबाइल फोन व जामा तलाशी से 5,000 रुपये नगद बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करो का आपराधिक इतिहास: यूपी पुलिस का सिपाही सुनील कुमार यादव पुत्र श्याम लाल यादव पर लखनऊ और अमेठी में कुल पांच मुकदमा दर्ज है। सूरज कुमार सोनी पुत्र शिव सोनी पर कुल 21 मुकदमे प्रतापगढ़ , सुल्तानपुर और अमेठी में दर्ज है।
लकी यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव उर्फ मुन्ना पर सुल्तानपुर और अमेठी में सात मुकदमा दर्ज है। शुभम तिवारी पुत्र वीरेंद्र तिवारी पर सुल्तानपुर और अमेठी जनपद में कुल 13 मुकदमे दर्ज है। भास्कर दूबे उर्फ शुभ पुत्र शशिकांत दूबे पर एनडीपीएस एक्ट के आठ मुकदमा सुल्तानपुर जनपद के अलग-अलग थानों में दर्ज है ।

पुलिस टीम : प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज , प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल उप निरीक्षक राजेश जी चौबे, उप निरीक्षक धर्मनारायण भार्गव चौकी नई बाजार, उप निरीक्षक उमा शंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी,उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क, जयराम राय, मनीष कुमार, अमरजीत यादव, मनीष कुमार, चंद्रकेश पाण्डेय, रविकांत गौतम, शशिकांत सरोज, अंबुज सिंह, रोहित सरोज, आकाश कुमार शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?