ओबरा में नई तहसील भवन के उद्घाटन पर बवाल, मंच से बाहर रखे जाने पर अधिवक्ताओं का विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- ओबरा में नई तहसील भवन के उद्घाटन के दौरान अधिवक्ताओं का हंगामा, कार्यक्रम का किया बहिष्कार

ओबरा (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद स्थित ओबरा में शुक्रवार को नवनिर्मित तहसील भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अधिवक्ताओं ने मंच पर प्रतिनिधित्व न मिलने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उद्घाटन कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नए तहसील भवन के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। इसी दौरान अधिवक्ता संगठनों से जुड़े किसी भी पदाधिकारी को मंच पर स्थान न दिए जाने से अधिवक्ता समाज नाराज हो गया और उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील स्तर के महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन के उद्घाटन में बार एसोसिएशन की अनदेखी करना अपमानजनक है। विरोध बढ़ने पर कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने स्वयं हस्तक्षेप किया और अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद अधिवक्ताओं ने अपना विरोध समाप्त किया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ सका।

हालांकि अंततः कार्यक्रम संपन्न हो गया, लेकिन उद्घाटन समारोह के दौरान हुआ यह घटनाक्रम प्रशासनिक समन्वय और संवाद की कमी को उजागर करता है। मामले को लेकर अधिवक्ता संगठनों में अब भी असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?