शक्तिनगर पुलिस का बड़ा प्रहार : 30 ग्राम हेरोईन और लग्ज़री कार जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। शक्तिनगर पुलिस ने 30 ग्राम हेरोईन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) और एक लग्ज़री कार जब्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील भारती ने बताया कि वह दीपक भारती और कबीर उर्फ रमेश के साथ मिलकर हेरोईन की तस्करी करता था।

गिरफ्तार अभियुक्त: सुनील भारती पुत्र शिवमंगल भारती निवासी निमियाटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष पूछताछ का विवरण: अभियुक्त सुनील भारती ने बताया कि वह काफी समय से हेरोईन बिक्री के अवैध धंधे में संलिप्त है। इस अवैध कारोबार में उसके साथी दीपक भारती और कबीर उर्फ रमेश भी शामिल हैं, जो बाहर से हेरोईन मंगवाते हैं। अभियुक्त उनके माध्यम से हेरोईन प्राप्त कर उसे पुड़िया बनाकर फुटकर और थोक में बिक्री करता है। बरामदगी का विवरण: कुल 30 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख) हेरोईन विक्री की धनराशि से खरीदी गई 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार (अनुमानित कीमत ₹12 लाख) हेरोईन विक्री से प्राप्त ₹39,980/- नगद,हेरोईन खरीद-विक्री में प्रयुक्त 02 की-पैड मोबाइल फोन,1 अदद सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख)

वांछित अभियुक्त: दीपक भारती पुत्र गुलाब भारती, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र,कबीर उर्फ रमेश पुत्र अज्ञात, निवासी तेलगवां, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (म.प्र.)

गिरफ्तारी करने वाली टीम:  कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर,उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर,उ0नि0 राम बचन सिंह, थाना शक्तिनगर,उ0नि0 दिनेश गौतम थाना शक्तिनगर,हे0का0 अशोक कुमार सिंह थाना शक्तिनगर,हे0का0 दिनेश भारती थाना शक्तिनगर,हे0का0 माधवानन्द सिंह, थाना शक्तिनगर,हे0का0 राजू राम, थाना शक्तिनगर,का0 अमृत लाल, थाना शक्तिनगर,का0 पंकज कुमार-।।, थाना शक्तिनगर,का0 सत्यम सरोज, थाना शक्तिनगर।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?