Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

 गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की गरिमा एवं देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है:रमाशंकर दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गूंजा ‘भारत माता की जय’, भव्य रहा गणतंत्र दिवस समारोह

सोनभद्र। माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में आज 77वीं गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव, क्लस्टर प्रिंसिपल श्रवण कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य विजय द्विवेदी तथा हिंदी माध्यम के प्रधानाचार्य  –उमाकांत शुक्ल  की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की शक्ति, लोकतंत्र की गरिमा एवं देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्य प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निर्माता है। शिक्षा के साथ अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। क्लस्टर प्रिंसिपल श्रवण कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को विद्यार्थियों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संगीत विभागाध्यक्ष विनीत नंदन के निर्देशन में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड प्रशिक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परेड ने अनुशासन एवं देशप्रेम का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर कृष्णानंद मिश्रा, रिचा पांडेय, पूनम पटेल, रीति अग्रहरि, पल्लवी सिन्हा, प्रियंका शुक्ला, रितिका सिंह, अमित त्रिपाठी, गुंजन, अर्चना द्विवेदी, उषा गुप्ता, पुष्पलता वर्मा, स्नेहा मोदनवाल एवं ममता गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?