जर्जर प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी,मच हड़कम्प, ध्वस्त करने की उठी मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

विद्यालय परिसर मे मची खलबली, कोई हताहत नही

मामला प्राथमिक विद्यालय रन्दह का

जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाने की उठी ग्राम प्रधान ने की मांग

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड बभनी के
प्राथमिक विद्यालय रंदह पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उस समय हडकप मच गया जब छत का छप्पर से कुछ टुकडे गिरने लगा। ग्राम प्रधान की मौजूदगी मे हुए इस हादसे से बच्चे व लोग सहम गये।इस बावत शिक्षक उमा गुप्ता ने बताया कि विद्यालय मे कोई शिक्षण कार्य नही होता है। भवन जर्जर की सूचना दिया गया है। आदेश आते ही ध्वस्त करा दिया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर प्राथमिक विद्यालय रन्दह मे उस समय हडकप मच गया जब विदयालय की छत से कुछ ईट गिरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय मे भीड था इस बीच विद्यालय परिसर मे स्थित जर्जर भवन मे भी कुछ बच्चे चले गये।उस समय ग्राम प्रधान संजय सहित ग्रामीण व बच्चे मौजूद थे।

इस सम्बंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जर्जर भवन की छत से ईट व प्लास्टर गिर गया। जिससे हडकप मच गया इसके बाद परिसर खाली करा दिया गया। भवन 1982 का बना हुआ शिक्षक ने बताया कि बच्चे अतिरिक्त कक्ष में विद्या अध्ययन करते है।

वही ग्राम प्रधान ने बताया कि अच्छा सयोग था की कोई बडा हादसा नही हुआ। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल भवन को धवस्त कराने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?