नौगढ़ कस्बे में मां सरस्वती की भव्य विदाई, डीजे–नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु, नगाड़ों की गूंज के बीच पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव का समापन मां सरस्वती की भव्य विदाई के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। विदाई जुलूस में डीजे और पारंपरिक नगाड़ों की गूंज से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा, वहीं श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

मां सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक साज-सज्जा के साथ पंडाल से बाहर निकाला गया। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ा, “जय मां सरस्वती” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। युवा, बच्चे और महिलाएं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मां को नम आंखों से विदाई दी।

विदाई जुलूस के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही और अधिकारी लगातार निगरानी करते दिखे। पुलिस प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

विदाई समारोह में पूजा समिति के अध्यक्ष करण केसरी, कोषाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल सहित नमन जायसवाल, अंकित मद्धेशिया, हर्ष मद्धेशिया, अक्षय, अंकुश, विधु जायसवाल, अर्जुन गिरी समेत अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, सभी ने मां सरस्वती से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करते हुए विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया।

मां सरस्वती की विदाई के साथ ही नौगढ़ कस्बे में कई दिनों से चल रहा सरस्वती पूजा महोत्सव श्रद्धा, शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?