लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु शिक्षकों ने भरी हुंकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O-“सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”

O- कोन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

कोन (सोनभद्र)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को विकास खंड कोन में शिक्षा विभाग एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का गौरवपूर्ण आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोकतांत्रिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी मानेंद्र कुमार एवं ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक हरिनाथ यादव ने संयुक्त रूप से उपस्थित मतदाताओं और शिक्षकों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रलोभन-मुक्त मतदान की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत शिक्षकों के नेतृत्व में एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया।

रैली का नेतृत्व शिक्षक श्रवण कुमार, रितेश कुमार, गोपाल देव पांडेय, अविनाश कुमार, महेंद्र यादव, अभिनव कुमार, रवि कुमार मौर्य, पुष्पेंद्र कुमार एवं अरविंद कुमार पांडेय ने किया। शिक्षकों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए संकल्प लिया कि वे प्रबुद्ध वर्ग के रूप में घर-घर जाकर नागरिकों को बिना किसी दबाव या लालच के मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवाटन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और ग्रामीणों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” जैसे गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को लोकतांत्रिक उत्साह से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?