कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तृतीय पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी, साहित्य दीप संस्थान व दयानंद साहित्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार दोपहर कचहरी सभागार सोनभद्र बार एसोसिएशन में कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तृतीय पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित बार के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट का सारस्वत अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्य कार कथा शिल्पी रामनाथ शिवेन्द्र पूर्व बार अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दिवेदी एड थे। इस अवसर पर कवयित्री चंद्रलेखा सिंह को भी अंगवस्त्र माल्यार्पण कर साहित्य सर्जना के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गीतकार ईश्वर विरागी, शारिक मखदूम, धर्म देव चंचल, शिवदास कवि, प्रकाश मिरजापुरी, कौशल्या कुमारी चौहान, प्रभात सिंह चंदेल, दिलीप सिंह दीपक, दयानंद दयालू, धर्मेश चौहान, विवेक चतुर्वेदी, सुनिल चौचक, मदन चौबे, आकाशवाणी के सुनील तिवारी, और सुशील मिश्रा ने अपनी कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शाइर अशोक तिवारी ने किया, जबकि आभार आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी एड शहीद स्थल करारी ने व्यक्त किया। मुख्य अतिथि रामनाथ शिवेन्द्र ने विमोचित पुस्तक के लिए लेखिका को बधाई देते हुए कविता क्यों कैसी किसलिए विषय पर सारगर्भित वक्तव्य दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?