पूर्व मुख्यमंत्री  कर्पूरी ठाकुर  की जयंती पर आयोजित की गोष्टी वक्ताओं ने डाला जीवन पर प्रकाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर सामाजिक न्याय के पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे और प्रसिद्ध समाजवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और जननायक के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने हमेशा पिछड़े वर्गों, महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए हर समाज को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, परशुराम यादव, लल्लू भारती, अशोक पटेल, आनंद पटेल, राम नारायण गोड, सदाबृक्ष सिंह खरवार, हीरा सिंह खरवार, अशोक कुमार खरवार, दिलशाद अहमद, दयाराम मौर्य, राजनाथ यादव, सैफ खान, इमरान अहमद, रवीना रानी, विवेक सिंह पटेल, अभय यादव, रामचंद्र भारती, रामजी गुप्ता, निरंजन द्वारका, हरि भारती के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?