सरस मेला एवं बाल पुस्तक प्रदर्शनी का सीडीओ ने शुभारंभ कर दिया संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O मुख्य विकास अधिकारी ने किताब का विमोचन कर महापुरुषों के जीवन पर डाला प्रकार

O स्वदेशी सामग्री के लगे स्टॉल बच्चों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सोनभद्र। गुरुवार को स्थान डायट परिसर, उरमौरा, रावटसगंज सोनभद्र पर सरस मेला एवं बाल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
बाल पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम में 160 विद्यालयों के 1000 से ज्यादा कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। इस मेले के पीछे यह उद्देश्य था कि बच्चों के अंदर किताबें पढ़ने की रुचि बढ़ाई जा सके, जिससे कि बच्चे मोबाइल की दुनिया से निकाल करके किताबों की दुनिया में अपने ज्ञान को बढ़ा सकें। विभिन्न तरह के रुचिकर किताबें कार्यक्रम में रखी गई थीं, जिससे कि बच्चे विषयों को कहानियां और गीतों के माध्यम से सीख सकें और समझ सकें।
मेले में बच्चों के द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने समस्त बच्चों से वार्ता कर उनसे किताब के अंदर दिए गए विषयों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
सरस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा किया गया, जिसमें 16 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें 50 से ज्यादा महिलाओं ने अपने समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों को बिक्री और प्रदर्शनी के लिए रखा हुआ था। मेले में 700 से ज्यादा महिलाओं ने प्रतिभागी किया।


मेले के आयोजन में जन समुदाय से सैकड़ो लोग प्रतिभा करते हैं, जिससे कि समूह के उत्पादों को पहचान मिल पाती है। यहां पर समूह के द्वारा मिलेट्स फूड, सोया मिल्क पनीर, सोया मिल्क दही, सोया के मक्खन, रागी के लड्डू, बांस के सामान, मूंज के समान, आधुनिक कपड़े, जैविक सब्जियां आदि रखी गई थीं।
बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। उपयुक्त रोजगार ने बताया कि समूह द्वारा बनाया जा रहे सामग्रियां आज ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध हैं। आप वहां से भी सामग्रियों का क्रय कर सकते हैं।


कार्यक्रम में जनपद एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह , डीसी जीरामजी रविन्द्र सिंह , जिला पंचायतीराज अधिकारी नमिता शरण , उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह , समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, योगेश पांडेय समस्त जिला समन्वयक , एसआरजी , एआरपी ने छात्रों की प्रतिभा का अवलोकन किया । कार्यक्रम का सञ्चालन अमृता सिंह और वीणा रानी श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?