डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O छात्रों ने खेल भावना और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया

सोनभद्र -। डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रभापुरम कॉम्प्लेक्स, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हर्षोल्लास और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस महोत्सव में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रिले रेस, कोन रेस, लेग क्रिकेट, बटन द शर्ट रेस, कलेक्ट द थिंग्स और लेमन रेस जैसे रोचक खेल आयोजित किए गए। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फुर्ती, संतुलन, टीम भावना और एकाग्रता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि साजिद अली, सचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. संजय सिंह, विनोद धर दुबे और सुनीता भी मौजूद थे।
अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में भी सहायक है। अंत में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन टीचर इन-चार्ज निशा चौबे ने किया। शिक्षकों में निधि पांडेय, ममता सिंह, काजल और स्वर्णिमा ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?