सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के कारोबार पर करारा प्रहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार क्षेत्राधिकार नगर रणधीर कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में  रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम और एसओजी टीम ने मंगलवार की रात्रि को घुवास बाजार से मेहुड़ी-सजौर मार्ग पर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 248 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ हेरोइन (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत 25,00,000/- रुपये) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अटल बिहारी यादव और दीपक कुमार भारती शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 123 ग्राम और 125 ग्राम हेरोइन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1300/- रुपये नगद बरामद किया। पुलिस ने बताया कि अटल बिहारी ने पूछताछ में बताया कि वह लखनऊ से हेरोइन ला रहा था जिसे पीने वालों को बेचना था। पुलिस ने इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु०अ०सं० धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है और अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे, उ०नि० धर्मनारायण भार्गव, उ०नि० अमित कुमार सिंह, हे०का० अरविन्द कुमार यादव और हे०का० कन्हैया यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?