युवा मंच की मासिक बैठक में नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अपना दल (एस) के युवा मंच की मासिक बैठक जिला कार्यालय छपका रॉबर्ट्सगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी ने की, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा मंच के जिला प्रभारी और जिला मीडिया सचिव विकास पटेल उपस्थित रहे। बैठक में युवा मंच की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और देश की राजनीति और विकास युवाओं के कंधों पर निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं से संगठन को बूथ लेवल तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी ने नए पदाधिकारियों को उनके दायित्व की बधाई दी और उन्हें सामाजिक न्याय और व्यवस्था परिवर्तन की विचारधारा पर चलने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?