अमित मिश्रा
स्थानीय युवको के सहयोग से पुलिस ने तालाब में से निकलवाया शव
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर पालिका के वार्ड नम्बर 17 में स्थित दीपनगर तालाब में रविवार की रात एक युवक ने कूद कर आत्महत्या कर लिया। जिसे लोगो मे बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्बास अली 35 वर्ष निवासी कबीला मोहाल वार्ड नम्बर 17 जो एक सिलाई की दुकान पर काम करता था। वह रविवार की रात दीप नगर तालाब के पास आकर बैठ गया। वही प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि वह अक्सर यहां पर आकर बैठता था और रविवार को भी वह आकर बैठा था कि अचानक तालाब में छलांग लगा दिया। जिसके बाद लोगों के शोर मचाने पर भीड़ लग गयी और तत्काल युवकों ने छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस घटना पड़ मृतक युवक की पत्नी ने बताया कि घर में पति से किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था, अब उसने आत्महत्या कोई किया उसकी समझ मे नही आ रहा है, उसके चार बच्चे हैं। इन बच्चों को यह भी पता नहीं है कि उसके पिता ने तालाब में कूद कर आत्महत्या कर लिया
वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब में अन्य युवको की मदद से युवक को बाहर निकाला गया लेकिन अधिक समय ठंडे पानी मे होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर अग्रिम कारवाही में जुट गई।







