व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उठाई गई जीएसटी से संबंधित समस्याएं: कौशल शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उपायुक्त प्रशासन राज्य कर सोनभद्र द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जीएसटी विभाग के अधिकारी, व्यापार संगठन के पदाधिकारी, सी. ए. एवं अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि बिना व्यापारी को सुने विभाग द्वारा बोगस डिमांड जारी न किया जाए। उन्होंने कहा कि कई मामले में ऐसा भी देखा गया की डिमांड जीरो होने के बाद भी व्यापारी की बची आई टी सी को समायोजित कर दिया गया, परंतु डिमांड जीरो होने पर आईटीसी वापस नहीं की गई।
श्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी के लिए ट्रिब्यूनल का शीघ्र गठन किया जाए, उत्तर प्रदेश में बेंच स्थापित किया जाए। ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा दी जाए। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
बैठक में व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, प्रदेश मंत्री विमल अग्रवाल, चंदन केसरी, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, संदीप सिंह, आनंद जायसवाल उपस्थित थे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?