विजय सिंह गोड़ एव लक्ष्मण सिंह मौर्य  को जाप कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज शनिवार को जन अधिकार पार्टी सोनभद्र के संस्थापक सदस्य एवं जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह मौर्य एवं पूर्व मंत्री/विधायक दुद्धी विजय सिंह गोड़ को जन अधिकार पार्टी की ओर से रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ भागीरथी सिंह मौर्य ने बताया कि लक्ष्मण सिंह मौर्य जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सदस्यो में से एक रहे। वे पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। समाजसेवी, मृदुभाषी, मिलनसार लक्ष्मण सिंह मौर्य के निधन से पार्टी की अपूर्णीय छती हुई है। सुमंत सिंह मौर्य मंडल प्रभारी वाराणसी एवं आदित्य मौर्य जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री /विधायक दुद्धी विजय सिंह गोड़ सोनभद्र के गौरव रहे। उन्होंने सोनभद्र में अपना लोहा मनवाकर आठ बार विधायक बन इतिहास रचने का काम किया जो एक रिकॉर्ड है। वे आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों की आवाज रहे। श्रद्धांजलि सभा में किरन कुशवाहा, श्रीपति विश्वकर्मा, चंद्रमा सिंह, सभापति सिंह, रामनारायण प्रजापति, सुनील मौर्य, कृष्णानंद मौर्य, बलिराम मौर्य, आशीष मौर्य, विजयमल मौर्य, अनुरुद्ध सिंह, प्रदीप चौहान, कुसुम मौर्य, आरती मौर्य, मनोज मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, राकेश मौर्य, मनोज मौर्य, सुक्खू मौर्य, संतोष, सहित अनेकों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं संचालन जिला महासचिव रवि रंजन शाक्य ने किया।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?