शक्तिनगर, सोनभद्र। थाना शक्तिनगर की साइबर टीम ने दो अलग-अलग प्रकरणों में ठगी गई कुल 53,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई है। आवेदक संजय कुमार सिंह और अविनाथ कुशवाहा की शिकायत पर साइबर टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए फ्रॉड हुई धनराशि को वापस कराया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर पीड़ितों की ठधनराशि रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह सफलता मिली है।

साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर आवेदकों की फ्रॉड हुई धनराशि को तत्काल फ्राड वॉलेट/ मर्चेंट में होल्ड कराया और विधिक/त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों के मूल खाते में कुल 50,000/- (पचास हजार रुपये) व 3000/- (तीन हजार रुपये) धनराशि वापस करायी। आवेदकों ने थाना शक्तिनगर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। धनराशि वापस कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, साइबर प्रभारी रंजीत कुमार, का0 आदित्य यादव और का0 संजय सरोज शामिल थे।







