कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सोनभद्र।   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में  शुक्रवार  को  कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता, परिषदीय विद्यालय के शिक्षक तथा डी.एल.एड.के प्रशिक्षुओ ने प्रतिभाग किया । इसमें कृषि एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न नवाचारी मॉडल, श्रीअन्न से संबंधित विभिन्न प्रकार की फसलों का प्रदर्शन, मसाला उत्पादक राज्यों, वर्षा जल संचयन, वैश्विक ऊष्मन, औषधीय पौधों का उपयोग आदि मॉडल का प्रदर्शन किया गया । निर्णायक मंडल के रूप में डॉo सुनील कुमार मौर्या, हरिबंश सिंह एवं राजेश मौर्या द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की घोषणा की गई। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, शंकर सिंह, डॉo अरमा देवी, जयेंद्र शंकर मिश्र, मनोज सिंह,अवधेश सिंह, समजर सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?