ओबरा महाकाल ने चतरा को हराकर जीता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ओबरा (सोनभद्र) :। मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में महाकाल सेवा समिति द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चतरा और ओबरा महाकाल टीम के बीच खेला गया। जिसमें ओबरा महाकाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सेटों के मुकाबले में 2–1 से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच का पहला सेट ओबरा महाकाल ने 25–19 से जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे सेट में चतरा टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 25–22 से सेट अपने नाम किया। निर्णायक तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः ओबरा महाकाल ने 25–22 से सेट जीतकर मैच 2–1 से अपने पक्ष में कर लिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी एवं समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मैच के रेफरी अवधेश यादव और केशव गिरी एवं संचालन समिति के बच्ची भाई, रविन्द्र पाल, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
चतरा टीम की ओर से करण, गणेश ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, नवनीत, अयान, मौसुम और शाहिद ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं विजेता ओबरा महाकाल टीम से अतुल चौरसिया, अभय सहानी, विशाल सिंह यादव, साहिल कुमार, सागर कुमार, रोहन कुमार और आशीष समेत अन्य खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?