पन्नुगंज पुलिस की मुस्तैदी से तीन शातिर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) । जनपद सोनभद्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पन्नुगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। देशी शराब और बीयर की दुकान में चोरी करने वाले तीन सक्रिय चोरों को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे दोबारा वारदात को अंजाम देने की नीयत से रेकी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी चोरी की घटना टल गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के मार्गदर्शन में पन्नुगंज थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र की अगुवाई में की गई। दिनांक 14 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक शिवबदन यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पकरहट क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति नहर के रास्ते इधर-उधर घूमते हुए ग्राम सिकरिया की ओर जा रहे हैं, जिनकी गतिविधियां चोरी की नीयत की ओर इशारा कर रही हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो तीनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10/11 जनवरी 2026 की रात ग्राम पकरहट स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान से चोरी की थी और अब दोबारा उसी स्थान पर वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ₹14,160 नकद, देशी शराब की बड़ी खेप और ट्यूबॉर्ग बीयर के कैन बरामद किए। तीनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत में लेकर न्यायालय रॉबर्ट्सगंज रवाना किया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा, “पन्नुगंज पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर हों, कानून से बच नहीं सकते। आगे भी अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।”

स्थानीय स्तर पर पन्नुगंज थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा की पुलिसिंग कार्यशैली की भी सराहना की जा रही है। मजबूत सूचना तंत्र, त्वरित निर्णय और कानून सम्मत कार्रवाई के चलते क्षेत्र में पुलिस के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सोनभद्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?