सोनभद्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान अधिकारी पर हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज करने की मांग

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत चल रही वसूली एवं जांच अभियान के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती की बताई जा रही है, जहां जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को अपर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ पूर्व में दर्ज बिजली चोरी के एक मामले की जांच के लिए नई बस्ती पहुंचे थे। जांच के दौरान आरोपी द्वारा अवैध रूप से सर्विस केबल काटकर सीधे बिजली चोरी किए जाने की पुष्टि हुई।

जब अधिकारियों ने कनेक्शन एवं मीटर की स्थिति स्पष्ट करने को कहा, तो आरोपी आपे से बाहर हो गया। आरोप है कि उसने लाठी से हमला करने का प्रयास किया, जिससे बचाव के दौरान कर्मचारियों ने लाठी छीनी। इसके बाद आरोपी ने लोहे का धारदार हथियार निकालकर अधिकारियों व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

स्थिति बिगड़ती देख बिजली विभाग की टीम ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मामले को गंभीर मानते हुए अपर अभियंता ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

घटना ने सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?